बाराबंकी, जून 25 -- सआदतगंज। मसौली थाना क्षेत्र के बांहूपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। उधर गृह स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बांहूपुर निवासी राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते मंगलवार की रात अपने घर के पास स्थित मेंथा आयल की टंकी पर गया था, जबकि उसकी पत्नी व बेटियां घर पर ही सो रही थी। इसी दौरान चोरों ने घर के अंदर घुसकर कमरे में रखी अलमारी तथा बक्सों का ताला तोड़कर चोर घर में 4500 रूपए नकदी व सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। इसकी भनक घर में सो रही उसकी पत्नी व पुत्रियों को नहीं लगी। जब ...