औरंगाबाद, मार्च 19 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमारी अनंत बिगहा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर 35 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी ब्रजेश कुमार के घर चोर छत के करकट के सहारे अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी की पत्नी पूनम कुमारी ने थाने को दिए आवेदन में बताया है कि चोरी के बाद चोरों ने मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। सुबह जब परिवार के लोग दरवाजा खोलने गए तो वह बाहर से बंद मिला, जिससे संदेह हुआ। इसके बाद अन्य कमरे की जांच की गई तो दरवाजा खुला पाया गया और अंदर गोदरेज टूटा हुआ तथा सामान बिखरा पड़ा था। शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुटे, तब दरवाजा खोला गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इस...