घर में घुसकर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी तोड़े
देहरादून, जून 5 -- देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित घर में चोरी के प्रयास और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे तोड़े दिए गए। नेहरू कॉलोनी निवासी अमित सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीते 23 मई की रात करीब 11:00 बजे अज्ञात आरोपी उनके आवास में आया और घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। आरोपी ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की। पहचान छिपाने की नीयत से घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित अमित सिंह ने बताया कि इससे पहले चार अक्तूबर 2025 को भी उनके घर में चोरी की घटना हुई थी। यह भी पढ़ें- चोरी कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.