मधुबनी, जनवरी 24 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के चानन गांव में शुक्रवार की देर रात घर में घुसकर चोरी की घटना सामने आई है। घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के चानन वार्ड संख्या 15 की है, जहां तीन चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर दस हजार रुपए सामान पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता से एक चोर को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पीड़िता सुधा कुमारी ने बताया कि वह अपने घर में अपनी बहन के साथ रहती हैं, जबकि उनके माता-पिता बाहर रहते हैं। 23 जनवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे वह गांव में एक शादी समारोह में गई हुई थीं। जब वह शादी से वापस लौटीं, तो देखा कि तीन व्यक्ति उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस चुके थे और घर में रखे दो एलसीडी टीवी, दो मोबाइल फोन तथा 10,000 नगद चोरी कर चुके थे। गिरफ्तार किए गए चोर की पहचान बास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.