इटावा औरैया, मई 21 -- जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला चाची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने बलरई थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति गुजरात में नौकरी करता है। वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि 19 मई की रात करीब आठ बजे गांव निवासी मिथुन उर्फ लोली घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी मिथुन उर्फ लोली को गिरफ्तार कर गुरुवा...