घर में घुसकर चाकू व राड से मारापीटा, चार पर मुकदमा
बस्ती, मई 17 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के जगदीश मंझरिया निवासी तारा देवी पत्नी ओमप्रकाश ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 14 मई की देर शाम आठ बजे विपक्षियों ने घर में घुसकर चाकू, राड और लाटी-डंडे से उनके परिवारीजनों को मारापीटा। इस दौरान बेटे विशाल और पति ओमप्रकाश के सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के आरोपी दीपू, राधा, मदरही और विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इसी थानाक्षेत्र के मनिकौरा निवासी सुनीता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी रामसुभग, विद्या समेत तीन लोगों ने उनकी जमीन पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा किया। गत 15 मई को इसी बात को लेकर उन्हें व उनके बेटे को मारापीटा और धमकाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.