प्रयागराज, मार्च 30 -- करीब दो सप्ताह पहले पुरानी रंजिश में घर में घुसकर गोली मारकर महिला समेत दो लोगों को घायल करने के मामले में एसओजी व एयरपोर्ट थाना पुलिस की टीम ने दो वांछितों को गिरफ्तार किया है। फरार एक नामजद आरोपी ओमान की तलाश जारी है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असदुल्लापुर भीटी गांव में 13 मार्च की दोपहर फुजैल अहमद के घर पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी। वहीं गोली चलाने से फुजैल की पत्नी खुशमुदा और भतीजा शोएब अख्तर घायल हो गए थे। पुलिस ने चार भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने इमरान उर्फ काले बाबू और रमजान निवासी असदुल्लापुर भीटी को बजहा से सिलना की ओर जाने वाले रास्ते के पास गिरफ्तार किया। एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि इमरान पर धूमनगंज थाने में पहले से चार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.