मधुबनी, अप्रैल 3 -- मधुबनी/अंधराठाढ़ी। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ननौर गांव में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर गृहस्वामी अरुण कुमार झा (65 वर्ष) को गोली मार दी और लाखों के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए। गृहस्वामी को दो गोली लगी है। उन्हें सदर अस्पताल मधुबनी के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, गोली उनके प्राइवेट पार्ट के ऊपरी हिस्से में लगी है, जिससे वे बाल-बाल बच गए। घटना शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। जख्मी अरुण झा ने बताया कि वे कैंपस के अंदर गौरी शंकर महादेव मंदिर के पास दलान में सो रहे थे। तभी आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी चारदीवारी फांदकर अंदर घुस आए, जबकि अन्य आधा दर्जन बाहर पहरा दे रहे थे। अपराधियों ने उनसे अलमारी की चाबी मांगी। जब उन्होंने चाबी देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उन पर फायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.