फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- कायमगंज, संवाददाता। नरसिंहपुर गांव में छ दिन पहले रात एक ग्रामीण के घर पर धावा बोल दिया गया। आरोपियों ने घर में घुसकर गृहस्वामी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्हें देख हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल की रात करीब 9 बजकर 40 मिनट वह अपने घर में खाना खा रहा था। गांव के ही अनुरुद्ध दुबे , अंजना दुबे और लव दुबे हाथों में लाठी-डंडे व पत्थर लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने पहले गाली गलौज की और फिर घर पर पथराव कर दिया। इसके बाद जबरन दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और सुनील कुमार को घसीटकर सड़क पर ले आए, जहां उनकी बर्बरतापूर्वक पिटाई की गई। पीड़ित सुनील...