गोरखपुर, मार्च 10 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम धोबौली निवासी संजय सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम गांव के ही अजय सिंह बिना किसी कारण उनके घर में घुस आए और उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को भद्दी व अश्लील गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और झगड़ा करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी ने पेट्रोल डालकर आग लगाकर जिंदा जला देने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को आरोपी अजय सिंह निवासी धोबौली के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 व 351 (3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.