मेरठ, फरवरी 27 -- सरधना पिठलोकर गांव में दबंग लोगों ने रंजिशन घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने नौ माह की गर्भवती को भी बुरी तरह पीटी। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने तमंचा भी लहराया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रानी पत्नी शेर मोहम्मद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी बीच पड़ोसी उसके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव में उसका पति शेर मोहम्मद आया तो आरोपियों ने सिर में डंडा मारकर उसे लहुलुहान कर दिया। बाद में आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीटा और हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.