घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला, तीन महिला समेत चार घायल
गोरखपुर, जून 20 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के माड़र गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और परिवार के सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी। घटना में गर्भवती महिला समेत तीन महिलाएं और एक युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माड़र गांव निवासी दिनेश साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को विपक्षी पक्ष के लोग कुल्हाड़ी और लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दिनेश साहनी, उनकी मौसी निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.