घर में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अजीत नगर निवासी अरहान खान को 11 जून की रात 11 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद 15-20 लोग असलहे लेकर आए और हमला कर दिया। घर में तोड़फोड़ की और परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। दूसरे दिन अरहान कचहरी से घर लौट रहा था। बकरामंडी के पास कुछ लोगों ने उसे भाई सिकंदर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे वह मौके पर बेहोश हो गया। अरहान ने मामले में सैफ, समीर, एहसान, सोनू, अरशद, नफीस हाशमी, शहबाज, आजाद, अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.