घर में घुसकर की मारपीट, सामान फेंका
प्रयागराज, अप्रैल 16 -- गंगानगर राजापुर निवासी दुर्गेश कुमार ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी तहरीर के मुताबिक, अरुण, वरुण और तरुण सिंह अपने साथ कई अज्ञात लोगों को लेकर उनके घर में जबरन घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने 24 घंटे में मकान खाली करने की धमकी दी। आरोप है कि उसे जबरन बाइक पर बैठाकर चौकी ले जाया गया और रास्ते में मारपीट की गई। कुछ दिन बाद आरोपी दोबारा करीब 40 लोगों के साथ घर में घुसे और उसके लकवाग्रस्त पिता के साथ मारपीट और मां-बहन के साथ अभद्रता की। घर का सामान बाहर फेंक दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.