मुंगेर, अप्रैल 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी दौलतपुर बस्ती में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई बीती रात मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। गुरुवार की रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, बीच बचाव में परिजन सहित दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गए। सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति अमित कुमार है, जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर रेफर कर दिया है। इस बावत घायल अमित कुमार की मां निर्मला देवी ने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा व न्याय की गुहार लगायी है। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे से हमला, दोनों घायल उन्होंने बताया कि घर में जब पुत्र अमित कुमार, पुत्र सोनू कुमार और पुत्री मनीषा कुमारी के साथ पूरा परिवार भोजन कर रहे थे, तभी अचानक अजीत कुमार अपन...