घर में घुसकर की थी छेड़छाड़, तीन आरोपियों को 7-7 साल की सजा
मैनपुरी, अगस्त 14 -- बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने और उसके कपड़े फाड़कर खेतों की तरफ खींचकर ले जाने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट ने सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों ने वर्ष 2018 में घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला किया और तमंचे से जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। सजा का फैसला आने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि गांव के दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। तमंचे से फायरिंग की। आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़कर उसे मक्का के खेत की तरफ खींचकर ले जाने का प्रयास किया। बिछवां पुलिस ने घटना की इस तहरीर पर जितेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह पुत्रगण निहाल सिंह, सुनील पुत्र वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.