घर में घुसकर की तोड़फोड़, चार बहनों को पीटा
मैनपुरी, जून 20 -- थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर में दबंगों ने घर में घुसकर सामान की तोड़फोड़ कर चार बहनों जमकर पीटा। घायल बहनें थाना गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बहनों ने एसपी कार्यालय जाकर दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की मांग की। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर निवासी किरन पुत्री राजेश कुमार ने बताया कि बीते 19 जून की शाम 6:30 बजे उसकी मां सुदामा देवी व बहन रूबी, जीतू व रोशनी घर पर थीं। तभी गांव निवासी आधा दर्जन दबंग लाठ डंडे लेकर व हथौड़ा लेकर घर में घुस आए और तोड़फोड़ करते हुए उसके व बहनों के साथ मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की तोड़फोड़ कर उठा ले गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने व थाना गई, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.