घर में घुसकर किशोर को पीटा, मां से भी अभद्रता
गाज़ियाबाद, जून 18 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर बेटे के साथ मारपीट करने और परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मधुबन बापूधाम की शिवालय कॉलोनी में रहने वाली गीता चौधरी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि मंगलवार को पड़ोस में रहने वाला विशाल तोमर उर्फ सोनू उनके घर में घुस आया। इस दौरान बेटे जय के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता की। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। गीता का कहना है कि बिना किसी कारण घर में घुसकर बेटे को पीटा गया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर 17 जून को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.