कौशाम्बी, मार्च 16 -- करारी थाना क्षेत्र की एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। शोरगुल पर पहुंचीं उसकी मां और बहन ने भी अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी इलाके की महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 14 मार्च को घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य बाहर थे। इस दौरान पड़ोसी युवक बहाने से भीतर घुस गया। उसने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की। शोर-शराबा सुन आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आरोपी की मां व बहन भी पहुंच गईं। आरोपी की करतूत सुनकर वह आगबबूला हो गईं तो पीड़ित किशोरी के साथ उसके परिजनों से भी अभद्रता शुरू कर दी। गांव वालों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.