घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, 16वें दिन रिपोर्ट
हमीरपुर, अगस्त 2 -- हमीरपुर। जरिया थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के 16 दिन बाद पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए हैं। पीड़िता के भाई ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई की शाम करीब सात बजे गांव का ही पड़ोसी शिव सिंह घर में घुस आया और उसकी 16 वर्षीय बहन के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उसकी गिरफ्तारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.