श्रावस्ती, नवम्बर 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे चाचा पर असलहा लहराते हुए आरोपी दीवार फांदकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। हरदत्त नगर गिरण्ट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार रात घर में अकेली सो रही थी। उसके माता पिता रिस्तेदारी में गए हुए थे। देर रात इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिलीप कुमार कश्यप पुत्र अमृत लाल कश्यप दीवार फांदकर किशोरी के घर में घुस गया और चारपाई पर लेटी किशोरी को अपनी गिरफ्त में लेकर दुष्कर्म करने लगा। विरोध करते हुए किशोरी मदद के लिए शोर मचाने लगी। शोर सुनकर बगल में रह रहे उसके चाचा दौड़ पड़े। चाचा के मौके पर पहुंचते ही आरोपी दिलीप असलहा लहराते हुए दीवार फां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.