पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी किशोरी ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि चार मार्च को दोपहर एक बजे गांव का ही सोनू पुत्र हजारीलाल उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उक्त युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष न्यूरिया सुभाष मावी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.