पीलीभीत, जनवरी 26 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री से गांव का विशाल पुत्र रमेश जबरन शादी करना चाहता है। 18 जनवरी को वह और उसकी पत्नी एक मृत्यु की सूचना पर रिश्तेदारी में गए हुए थे। तभी रात में लगभग नौ बजे विशाल उसके घर में घुस आया। आरोप है कि तमंचे की नोंक पर आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। जबरन शादी करने का दबाव बनाया गया। शादी न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग आ गए। जिस पर आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.