संभल, अप्रैल 14 -- गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देर रात घर में घुसकर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। शोर मचने पर आरोपी अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि घटना 11 अप्रैल की रात करीब 1 बजे की है। उस समय मैं और मेरी पत्नी और बेटा घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि मेरी बेटी घर के आंगन में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही निवासी एक युवक दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ और गलत नीयत से किशोरी को दबोचा। आरोपी उसे जबरन घर से बाहर ले जाने का प्रयास करने लगा इस बीच किशोरी के भाई की आंख खुल गई और उसने शोर मचाते हुए आरोपी दीपेन्द्र को पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.