औरैया, जून 1 -- अयाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 मई को वह पत्नी के साथ बाहर गया था। घर पर 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी पास में रहने वाले युवक का रिश्तेदार अशोक घर में घुस आया और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान उसके घर पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। वह लोकलाज के डर से पुलिस से ​शिकायत करने में हिचक रहा था, इस लिए तहरीर देने में देरी हुई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...