बरेली, जनवरी 8 -- भुता। दीवार फांदकर घर में घुसे युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग जाग गए। इसके बाद युवक भाग निकला। परिजनों ने शोहदे के खिलाफ तहरीर दी है। भुता के एक गांव की किशोरी घर में सोई हुई थी। जबकि दूसरे कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे। आधी रात के बाद गांव का युवक घर में घुस आया। उसने किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार के लोग जाग गए। शोर सुनकर युवक भाग निकला। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। भुता इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.