मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों ने एक आरोपित को दबोच लिया, जबकि दो भाग गए। तीनों आरोपित बाइक से आए थे। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही तीन युवकों को आरोपित किया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। एक बाइक भी जब्त की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...