बहराइच, अप्रैल 18 -- बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी का उस समय अपहरण हो गया। जब घर पर कोई नहीं था। पिता जब मजदूरी कर घर आया तो उसे भनक लगी। जब वह किशोरी की जानकारी लेने गया तो अपहर्ता के परिजनों ने जानमाल की धमकी दी। पीड़ित पिता ने चार को नामजद कर केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली के एक मोहल्ले निवासनी 15 वर्षीय किशोरी रविवार को घर पर अकेली थी। पिता मजदूरी करने गया था। इसी दौरान मोहल्ले के ही लोगों की महिलाए बेटी को बहाने से घर से बुला ले गई। उसके बाद से किशोरी लापता है। जब पिता घर पर आया तो पता चला कि बेटी घर पर नही है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर किशोरी का अपहरण उसे मोहल्ले के ही लोगों ने बहाने से ले जाकर गायब कर दिया है। पिता अपहर्ता के परिजनों के पास गया तो उन्होने पीड़ित पिता को धमकाया, कहा कि उसकी बेटी उसके बेटे के साथ है कही शिकायत की तो ज...