गंगापार, फरवरी 7 -- थाना बहरिया क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी लालजी सरोज ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार देर रात अज्ञात नकाबपोश लोग अचानक घर में घुस आये और बगल कमरे में सो रहे पुत्र आदित्य के कमरे में घुस गये तथा धारदार हथियार से उन लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें हमारे पुत्र के नाक में गम्भीर घाव हो गया और वह दर्द से चिल्लाने लगा जिसे सुन कर हम लोग उसके कमरे की ओर आये तो देखा कि कुछ लोग नकाब बांधे भाग रहे थे। सुबह परिजन थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिए जिसके आधार पर बहरिया पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.