फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम मोहल्ले में आदित्य पांडेय पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया है। आरोप है कि अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर पूर्व सभासद गौहर, उसके पुत्र रेहान, अदनान, शबान, नुमान, मिजान, भांजा फैज, भाई इमरान समेत 10 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आदित्य पांडेय जान बचाकर घर में घुसे तो आरोपी भी अंदर पहुंच गए और तोड़फोड़ की। लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव में आई उनकी मां और छोटे भाई से भी मारपीट की गई तथा मां के गले पर चाकू लगा दिया गया। कोतवाल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.