घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
आजमगढ़, जून 28 -- आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट में चार दिन पूर्व अधिवक्ता के घर में घुसकर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अधिवक्ता रईस अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जून की रात करीब सवा नौ बजे तीन-चार की संख्या में हमलावर चाकू और असलहों से लैस होकर उनके घर में घुस गए। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। जिससे वह और उनका पुत्र हमजा एवं जैद घायल हो गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर किए जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.