बिजनौर, अप्रैल 17 -- धामपुर। एक महिला ने युवक पर घर में घुसकर बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी। ग्राम इब्राहिमपुर नारायण उर्फ बिरामपुर निवासी रीता पत्नी नरेन्द्र ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को सुबह उनकी बेटी घर पर घरेलू कार्य कर रही थी। उसी समय गांव का रहने वाला मदनपाल पुत्र घनश्याम उनके घर में घुस आया। उनकी पुत्री के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। बेटी के सिर में चोट लगी है। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.