शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- खुटार थाना क्षेत्र के सिल्हुआ गांव में घर पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर गर्भवती महिला के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी संजय की पत्नी पंछी देवी ने थाने में दी शिकायत में बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे पड़ोस के सत्यपाल सिंह यादव, मेंबर सिंह यादव, विष्णु देव यादव, मंजू देवी, रीता और शालू उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की। महिला का कहना है कि वह गर्भवती है और मारपीट से उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर तथ्यों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...