मैनपुरी, मार्च 21 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूपपुर भरतपुर में दबंगों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट की और घायल कर दिया। घटना की शिकायत देने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने कोर्ट से शिकायत की तो कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यायालय जेएम को शिकायती पत्र देकर कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर भरतपुर निवासी रिया पत्नी रवि ने शिकायत की कि 19 जनवरी 2026 को वह अपने घर के अंदर बैठी थी। तभी ग्रामवासी प्रतीक, जयप्रकाश पुत्रगण अवधेश कुमार, शैलेश पुत्र राधेश्याम, अंकित, गोली पुत्रगण अतुल उसके घर आ गए और सास व ससुर को गालियां देने लगे। जब उसने इन लोगों को रोका तो आरोपियों ने लात घूंसों से पीटा और उस पर भी हमला कर दिया। देवर आलोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.