गाज़ियाबाद, मार्च 19 -- मोदीनगर,संवाददाता। निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अलग-अलग समुदाय का मामला होने के कारण तनाव बना हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। पिता ने बताया कि गांव डबाना निवासी समीर पुत्र निसार का गांव में आना जाना था। इस दौरान उनकी पुत्री से उसकी बातचीत होने लगी। आरोप है कि गुरुवार को युवक घर पर आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर मारपीट भी की। युवक दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। शाम के समय घर पर आने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन निवाड़ी थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.