प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जार्जटाउन थानाक्षेत्र में इंटरमीडिएट की छात्रा से घर में घुसकर दुराचार किया गया। छात्रा को अकेला देखकर कमरे में आरोपी घुस गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार यादव मूलरूप से जौनपुर का निवासी है और यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।आंबेडकर नगर जिले की की मूलनिवासी 17 वर्षीय एक किशोरी यहां अपने चाचा-चाची के साथ रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, उसके चाचा और चाची कहीं गए थे, जबकि छात्रा घर में अकेले थी। आरोप है कि छात्रा को अकेले देखकर आरोपी विकास उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ दुराचार किया। आहट सुनकर आसपास के लोग आए, तो आरोपी भाग गया। लोगों ने छात्रा के घरवालों को इसकी जानकारी दी। जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.