मैनपुरी, मार्च 13 -- बेवर। क्षेत्र के ग्राम खड्डइया में शुक्रवार सुबह गाली देने से मना करने पर पीड़ितों के साथ मारपीट की गई। थाना पर तहरीर देते हुए बलजीत पुत्र रामवीर सिंह निवासी खड्डइया ने बताया कि उनका गांव के ही रामगोपाल से विवाद चल रहा है। गुरुवार को एक दावत कार्यक्रम में पीड़ित की मां सुहागा देवी गई थीं। जहां रामगोपाल की पत्नी व पुत्री मौजूद थीं। दावत खाकर मां घर चली आई। शुक्रवार सुबह पीड़ित के घर नामजद आरोपी पहुंचे और गाली-गलौज की। मना करने पर आरोपियों ने 55 वर्षीय सुहागा देवी के साथ मारपीट की। मां को बचाने आए पुत्र बलजीत व पुत्रवधू संगीता के साथ भी मारपीट की। घटना में धारदार हथियार लगने से संगीता देवी व बलजीत घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।अधेड़ के साथ मारपीट, घायलबेवर। क्षे...