रांची, मार्च 16 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू गांव निवासी शिव कुमार महतो के घर में रविवार सुबह लगभग पांच बजे अपराधियों ने फायरिंग की। इस घटना में घर के मालिक शिव महतो बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शिव महतो के घर पहुंची। इस संबंध में शिवकुमार महतो ने कांके थाना को दिए प्राथमिकी में बताया कि वह सुबह लगभग 5 बजे अपने घर के आंगन में टहल रहे थे इसी बीच उसे पटाखे या गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। शिव ने घटना की जानकारी अपने पड़ोसी को दी और छानबीन में पाया कि उसके घर के आंगन में दो खोखा और एक कारतूस पड़ा है। इस संबंध में कांके थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा 0.75 एमएम व एक 9 एमएम का कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.