मेरठ, अप्रैल 27 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। सूर्यपुरम, दिल्ली रोड निवासी सौरभ कुमार निवासी ने बताया कि 19 अप्रैल की रात करीब आठ बजे पूजा पत्नी संजय अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ घर में घुस आई। आरोप है कि सभी ने उनके भाई अधिवक्ता शुभम कुमार पर डंडों, लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी उनके भाई का मोबाइल भी लूटकर ले गया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर पीटने, धमकाने में चार पर केस साथ ही उनकी माता कान्ता देवी के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.