घर में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल
बरेली, जुलाई 17 -- इज्जतनगर के गांव मलहऊ में गुरुवार दोपहर घर में ही गोकशी कर दी गई। इस पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और दूसरा रात में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया। इस दौरान एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। इज्जतनगर के गांव परतापुर चौधरी में गुरुवार दोपहर अकीलुद्दीन के घर में गोकशी की जा रही थी। सूचना मिलने पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने अकीलुद्दीन के साले महलऊ निवासी मोहम्मद खां को गिरफ्तार कर लिया। यहां से करीब 40 किलो गोमांस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गोकशी के औजार आदि भी बरामद किया गया। घटना में शामिल अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू, उसका साथी बदायूं में सहसवान निवासी आलम उर्फ अकबर और उसकी पत्नी हसीना फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.