बाराबंकी, मई 20 -- फतेहपुर। घर में गैस खत्म होने पर लकड़ियां तोड़ने निकले एक किसान का शव मंगलवार शाम फतेहपुर क्षेत्र की एक बाग में पड़ा मिला। उनकी पेड़ से गिर कर मौत होने की बात कही जा रही है। फतेहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तरावां निवासी बृजेश कुमार वर्मा (55) पुत्र भगौती प्रसाद खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मालती देवी के अलावा पुत्र अंशू (25), पुत्री प्रिंसी (20) व निधि (27) हैं। निधि का अप्रैल में विवाह हो चुका है। बृजेश कुमार वर्मा मंगलवार दोपहर घर से निकले थे। यह भी पढ़ें- सिलेंडर खत्म होने पर लकड़ी तोड़ने गए किसान की पेड़ से गिरकर मौत उनके परिवार के अपुल वर्मा ने बताया कि घर में गैस समाप्त हो गई थी। खाना बनाने व अन्य जरूरतों के लिए वह पेड़ की लकड़ियां तोड़ने गए थे। देर...