घर में गिरा विशाल पेड, बाल- बाल बचा परिवार
रांची, मई 10 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाली गांव में शनिवार रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशाल पेड़ देवनारायण लोहरा और शिवनारायण लोहरा के घर पर गिर गया। घटना में घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार दोनों भाई अपने-अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर में सोए हुए थे। इसी दौरान तेज आंधी, बारिश और वज्रपात के बीच अचानक पेड़ घर पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पाली के मुखिया प्रेम खलखो मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने बताया कि आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन और सरकार को लिखा जाएगा। स्थानीय लोगों ने मुखिया की पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.