घर में गाड़ी और एसी, ले रहे थे मुफ्त राशन, लटकी विभाग की तलवार
रामपुर, मई 10 -- सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही मुफ्त अनाज योजना का लाभ कार और एसी और कार मालिक भी उठा रहे हैं। ऐसे ही करीब सात हजार से ज्यादा राशन कार्ड धारकों की पहचान की जा चुकी है, जिसके बाद अब उनके राशन कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है। फिलहाल सत्यापन का कार्य लगातार जारी है। सरकार की ओर से गरीबों को हर माह मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है। पांच किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से हर माह राशन का वितरण किया जा रहा है,जिले में फिलहाल लगभग 4.15 लाख राशन कार्ड धारक हैं। पिछले कुछ समय से राशन कार्डों को लेकर तमाम तरह की शिकायतें शासन से लेकर प्रशासन तक मिल रही थीं, जिसके बाद डीएम ने शहर से लेकर गांवों तक के राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कराने का फैसला लिया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फ्री राशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.