गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित एक घर में अंग्रेजों के जमाने का गड़ा हुआ सोना-चांदी होने का दावा कर उसे निकालने का झांसा देकर जालसाजों ने चार लाख रुपये की ठगी कर ली। गोरखनाथ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रसूलपुर निवासी पीड़िता हस्सान नूरी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि इरशाद उर्फ रेहान नामक व्यक्ति ने उन्हें गड़े धन का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने अपने पास मौजूद मेटल डिटेक्टर से डोमिनगढ़ में जमीन से सोने का सिक्का निकालकर उन्हें अपनी 'करामात' पर विश्वास दिलाया। इसके बाद आरोपी ने उनके घर में अंग्रेजों के जमाने का गड़ा हुआ सोना-चांदी होने का दावा किया और उसे निकालने के लिए चार लाख रुपये खर्च बताए। उसने यह भी कहा कि इसके लिए दिल्ली जाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.