बगहा, अप्रैल 5 -- बगहा। घर के बाहर खेल रही एक किशोरी को सांप ने डंस लिया। घटना रामपुर गांव की है। जहां महेंद्र बीन की पुत्री अंशु कुमारी (15) खेलते समय झाड़ियों के पास पहुंच गई। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।अनुमगलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टरों अशोक कुमार तिवारी ने बताया अंशु कुमारी की हालत फिलहाल स्थिर है। लेकिन एहतियात के तौर पर उसे लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.