लखीमपुरखीरी, मई 25 -- चपरतला। थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम अलियापुर में एक दर्दनाक हादसे में घर में ही करंट लगने से 4 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी विशोक रविवार को अपने घर में लगे बिजली बोर्ड की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बिजली का एक तार खुला पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते उनकी चार वर्षीय पुत्री प्रव्या वहां पहुंच गई और अनजाने में उसने खुले बिजली के तार को पकड़ लिया। तार छूते ही बच्ची तेज करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही तड़पने लगी। यह भी पढ़ें- घर में खेलते वक्त मासूम को लगा करंट, गई जान मासूम को करंट की चपेट में देख परिवार के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन जिसने भी बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की उसे भ...