बदायूं, मई 27 -- युवती को घर में खींचकर मारपीट करने, कपड़े उतारने का प्रयास करने, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसके हाथ, पैर और पेट पर हमला किया गया तथा शोर दबाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंसने का प्रयास किया गया। इससे पहले भी आरोपी दुष्कर्म की धमकी दे चुके हैं। मामला थाना व गांव हजरतपुर। क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई की सुबह करीब 8:50 बजे वह घर के बाहर खड़ी थी और धुलाई करने जा रही थी। आरोप है कि तभी अरजीत पुत्र सुभाषचंद्र सक्सेना उसके घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा। युवती का आरोप है कि पहले भी अरजीत और उसकी पत्नी प्रीति उसे जान से मारने और मारपीट व दुष्कर्म की धमकी देते रहे हैं। त...