साहिबगंज, अप्रैल 28 -- साहिबगंज। शहर के एलसी रोड की दो बहनों ने उसके साथ मारपीट, गाली गलौज कर कमरे में कैद करने के आरोप में नगर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में चार लोगों को कथित आरोपी बनाया है। आवेदन में शहनाज खातून ने आरोप लगाया है की वह अपनी बड़ी बहन सलेहा खातून के साथ एलसी रोड स्थित पिता के पुश्तैनी मकान में रहती है। उसके परोस में रहने वाले एक परिवार के कुछ लोग दोनों बहनों को प्रताड़ित करते रहते हैं । कमरे में कई कई घंटा बंद कर देते हैं। बड़ी बहन की तबीयत खराब रहती है। उसके इलाज के लिए किसी बाहरी व्यक्ति को बुलाने पर वे लोग उसके साथ झगड़ा करने लगते हैं। यह भी पढ़ें- कटकमदाग थाने के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को दिया आवेदन बीते 25 अप्रैल को उसने मदद के लिए अली कुरेशी उर्फ गुड्डू को बुलाया था। इसके बाद बड़ी बहन का इलाज करा सकी। उस...