हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। गैस संकट के बीच अब चोरों की नजर भी कीमती जेवरात और सामान छोड़कर गैस सिलेंडरों पर टिक गई है। मुखानी की आदर्शनगर कॉलोनी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक युवक ने बंद घर से कीमती सामान छोड़ तीन सिलेंडर चोरी कर लिए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि श्वेता क्यूरा निवासी गली नंबर-3 आदर्श नगर मुखानी ने 17 अप्रैल को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि पति के इलाज के लिए वह उनका परिवार चार मार्च से 11 अप्रैल के बीच दिल्ली में रहा। जब परिवार वापस लौटा तो देखा कि गैलरी में रखे दो भारत और एक इंडेन कंपनी का घरेलू गैस सिलेंडर गायब था। सीसीटीवी चेक किया तो एक युवक सिलेंडर चोरी करता दिखा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और पूछताछ के बाद आरोपी को शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.