घर में कितना सोना-चांदी रख सकते हैं? इनकम टैक्स की रेड में नहीं होगी परेशानी, जानें नियम
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- घर में सोने-चांदी के गहने रखना किसे पसंद नहीं होता। शादी में मिले गहने, पुश्तैनी जेवर और सालों से जमा की गई ज्वैलरी अक्सर घर या बैंक लॉकर में रखी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में कितना सोना और चांदी रखने पर इनकम टैक्स विभाग सवाल नहीं पूछता? दरअसल, शादीशुदा महिला, अविवाहित महिला और पुरुषों के लिए सोने के गहनों को लेकर CBDT ने कुछ मानक तय किए हैं। वहीं, चांदी के लिए ऐसी कोई तय मात्रा नहीं है। आइए जानते हैं कि नियम क्या कहते हैं और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।घर में कितना सोना रख सकते हैं? सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के इंस्ट्रक्शन नंबर 1916 के मुताबिक, इनकम टैक्स की तलाशी के दौरान तय मात्रा तक सोने के गहनों को आम तौर पर जब्त नहीं किया जाता। इसके लिए अलग-अलग केटेगरी में ये मानक बताए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.